शिक्षक -29-Jul-2025
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 29/07/2025
शिक्षक
पुण्य का काम करते शिक्षक,
ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।
अपनी मेहनत के बल से,
विद्यार्थियों को निपुण बनाते हैं।
डॉक्टर हो या हो फिर इंजीनियर,
या हो कोई नेता-अभिनेता।
समाज में होती इनकी वाहवाही,
इन्हें काबिल शिक्षक ही बनाते हैं।
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ सिखाते,
ए, बी, सी, डी, वन, टू, थ्री भी पढ़ाते।
बना देते हमें अधिकारी,
हमें मेहनत करना सिखाते हैं।
गुरु से मिलता जीवन को अर्थ,
बिना गुरु यह जीवन व्यर्थ।
सही-गलत की पहचान कराते हैं,
काँटों पर भी चलना सिखाते हैं।
त्याग का दूसरा नाम शिक्षक,
आत्मसमर्पण की पहचान शिक्षक।
जो करते नमन अपने गुरुओं को,
वह भगवान का आशीर्वाद पाते हैं।
शाहाना परवीन'शान'...✍️